
नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया | जल्दी ही उनका फैसला उनपे भारी पड़ने लगा और पूरी टीम २०५ रन बना के पवेलियन वापस चली गयी |
श्रीलंका के तरफ से बल्लेबाजी करते हुवे श्रीलंकन कॅप्टन दिनेश चांदीमल ने सर्वाधिक ५७ रन बनाए | दिमुथ करुणारत्ने ने अपने कॅप्टन के साथ मिलके पारी को सँभालने के कोशिश किये लेकिन वो भी ५१ रन के निजी योग पर इशांत शर्मा के शिकार हुवे! बाकि के सभी खिलाडी भारतीय स्पिन अटैक के सामने संघर्ष करते नजर आये |
रविचंद्रन आश्विन ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट अपने खाते में डाले| उनका साथ अच्छी तरह निभाते हुवे भारतीय पेशर ईशान शर्मा ने भी ३ विकेट झटके | और रही सही कशर ३ विकेट लेके रविंद्र जडेजा ने पूरी कर दी |
पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने १ विकेट खोकर ११ रन बना लिया | भारत को अभी भी श्रीलंका से पहली पारी के आधार पर १९६ रन बनाने की जरूरत है | भारत की तरफ से पारी की शुरुआत मुरली विजय और राहुल ने किया | अपने ७ रनो के निजी योग पे राहुल लाहिरू गैमेज़े का शिकार बने |
पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक स्कोर कुछ इस प्रकार है – श्रीलंका: २०५/१० भारत : ११/१ चेतेश्वर पुजारा २ रन , मुरली विजय २ रन पे नाबाद खेल रहे है|
After dismissing Sri Lanka for 205 runs, India are 11/1 at Stumps on Day 1 of the 2nd Test (Vijay 2*, Pujara 2*) #INDvSL pic.twitter.com/C1m7azol1B
— BCCI (@BCCI) November 24, 2017